Advertisement

योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: गन्ना किसानों को 4 दिन में भुगतान, MSME सेक्टर में यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में गन्ना किसानों को 3.23 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 122 चीनी मिलें चल रही हैं, जिनमें से 105 मिलें चार दिन के अंदर किसानों का पैसा दे रही हैं। बाकी मिलों को भी 15 दिन में भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने MSP, फसल बीमा और सॉइल हेल्थ कार्ड जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि UP में 96 लाख MSME यूनिट चल रही हैं और इनसे सवा तीन करोड़ युवाओं को रोजगार मिला है।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement