Advertisement

UP की अर्थव्यवस्था पर CM योगी की हुंकार- 'अगले 3-4 वर्षों में छुएंगे 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की अर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर खुलकर बात की है। सीएम योगी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हमारा 1 ट्रिलियन डॉलर (एक लाख करोड़ डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य है, उसे अगले 3 से 4 साल के भीतर ही हासिल कर लिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि जब साल 2047 में देश अपनी आजादी के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा होगा, तब यूपी एक पूरी तरह आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बन चुका होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले 3-4 सालों में जब यूपी 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा, तो देश-दुनिया में कोई भी उत्तर प्रदेश पर उंगली नहीं उठा पाएगा।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement