Advertisement
लुधियाना में धंसी सड़क, 20 फीट गहरा गड्ढा - आगरा में भी वही मंजर; मची अफरा-तफरी
नई दिल्ली,UPDATED: Aug 7, 2026 16:03 IST
बारिश के बाद उत्तर भारत के दो शहरों से सड़क धंसने की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। आगरा में सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे में समाजवादी पार्टी के नेता सीढ़ी लगाकर उतर गए और खराब सड़क व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। वहीं पंजाब के लुधियाना के किचलू नगर इलाके में सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे विशाल सिंकहोल बन गया। घटना के बाद प्रशासन ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और बारिश के मौसम में सड़कों की हालत को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement