'मेड इन इंडिया' चिप का सपना सच! राजनाथ सिंह बोले- अब विकसित भारत को रोकना नामुमकिन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पिछले 12 साल में भारत पूरी तरह बदल चुका है। अब देश के लोगों को पक्का भरोसा हो गया है कि भारत एक विकसित देश बनकर ही रहेगा और दुनिया की कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती. राजनाथ सिंह ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 के अंत तक मेड इन इंडिया चिप बाजार में लाने का जो वादा किया था, वह अब पूरा हो चुका है। 'सेमीकॉन इंडिया 2025' कॉन्फ्रेंस में भारत में ही बनी 'विक्रम 32-बिट प्रोसेसर चिप' प्रधानमंत्री मोदी को सौंप दी गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ टेक्नोलॉजी की तरक्की नहीं है, बल्कि उस नए भारत की कहानी है जिसने अब किसी भी मौके को न खोने और हर अवसर को एक सुनहरे भविष्य में बदलने की ठान ली है। आज भारत के पास यह ताकत और काबिलियत दोनों मौजूद हैं।