Advertisement

PM Modi ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को किया सलाम, परिवार से बात कर देशवासियों से की ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस, धैर्य और सूझबूझ की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि कैप्टन स्मित का पराक्रम हर देशवासी को गौरव से भर देता है। उन्होंने बताया कि उनकी स्मित के पिता भूपेंद्र भाई, माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि स्मित का इलाज चल रहा है और आज पूरी दुनिया उन पर गर्व कर रही है। उन्होंने देशवासियों से कैप्टन स्मित के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करने और भारत का गौरव बढ़ाने वाले इस साहसी भारतीय का अभिनंदन करने की अपील की।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement