Advertisement

$16.77 बिलियन का व्यापार और 'Melodi' का जादू: जानिए क्यों इतनी खास है मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री

वैश्विक राजनीति में इन दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती यानी 'मेलोडी' (Melodi) की केमिस्ट्री खूब सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर 'मेलोडी' के नाम से मशहूर इन दोनों नेताओं का आपसी तालमेल अंतरराष्ट्रीय पटल पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन चुका है। जी-20 और जी-7 शिखर सम्मेलनों के वायरल पलों से लेकर इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी के संस्मरण (Memoir) 'आई एम जॉर्जिया — माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स' के लिए पीएम मोदी द्वारा प्रस्तावना (Foreword) लिखे जाने तक—दोनों नेताओं का यह निजी जुड़ाव लगातार पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, इंटरनेट पर छाए मीम्स और सोशल मीडिया बज से इतर भारत और इटली की यह साझेदारी रणनीतिक रूप से भी बेहद मजबूत हो रही है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार (Bilateral Trade) करीब 16.77 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है, जो इस बात का गवाह है कि यह कूटनीतिक दोस्ती जितनी पर्सनल है, उतनी ही पावरफुल भी है।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement