Advertisement

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को भेंट किया त्रिवेणी के गंगाजल का कलश, बदले में मिला पशुपतिनाथ मंदिर का रुद्राक्ष और चंदन

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहली भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी खास मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले उपहार भेंट किए। पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को त्रिवेणी के पवित्र गंगाजल से भरा कलश भेंट किया। वहीं, बालेन शाह ने पीएम मोदी को नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर का रुद्राक्ष और चंदन उपहार में दिया। यह आदान-प्रदान भारत और नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बना।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement