Advertisement
Piyush Goyal on China: भारत घुटने टेकने वाला देश नहीं! अब खुद बनाएंगे टनल बोरिंग मशीन
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 3, 2026 17:23 IST
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज में Young Leaders Discourse Forum के दौरान चीन, टनल बोरिंग मशीन और रेयर अर्थ को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत किसी के सामने घुटने टेकने वाला देश नहीं है। अगर चीन टनल बोरिंग मशीन नहीं देता है, तो भारत इन्हें खुद विकसित करेगा। गोयल ने बताया कि रेयर अर्थ की सप्लाई पर पाबंदी लगने के बाद उन्होंने भारतीय स्टार्टअप्स के साथ बैठक की थी। उनके मुताबिक, कुछ भारतीय स्टार्टअप्स ने रेयर अर्थ के बिना समान गुणवत्ता और दक्षता वाली मोटर बनाना शुरू कर दिया है।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement