Advertisement

'RRR के राम-भीम जैसी जोड़ी': पीयूष गोयल ने मोदी सरकार और आंध्र प्रदेश के तालमेल को सराहा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच तालमेल की तारीफ करते हुए फिल्म RRR का दिलचस्प उदाहरण दिया। उन्होंने दोनों नेताओं की तुलना फिल्म के राम और भीम से की। गोयल के मुताबिक, दोनों की प्रकृति अलग होने के बावजूद उनका मिशन एक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के ट्रेड एग्रीमेंट और केंद्र की पहलें वैश्विक बाजारों के नए रास्ते खोल रही हैं, जबकि आंध्र प्रदेश इन अवसरों को फैक्ट्रियों, डेटा सेंटर्स और रोजगार में बदल रहा है। इसे उन्होंने Team India की बेहतरीन मिसाल बताया।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement