Advertisement
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर आम जनता की क्या है राय? आज से प्रति लीटर ₹3 महंगा हुआ तेल
नई दिल्ली,UPDATED: May 15, 2026 10:05 IST
वैश्विक ऊर्जा संकट और ईरान युद्ध के प्रभाव के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। दिल्ली में डीजल 90.70 रुपये और पेट्रोल 97.81 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। पेट्रोल पंपों पर आम जनता ने इस मूल्य वृद्धि पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक उपभोक्ता ने कहा, 'इतना हमें डायरेक्टली नहीं पड़ेगा बट इनडायरेक्ट इम्पैक्ट काफी ज्यादा है। वो तो हम सबको ही पता है जो बाकी कमोडिटीज हैं उन पर जो प्राइसेस बढ़ने वाले हैं।' लोगों का मानना है कि इसका असर घर के राशन से लेकर सब्जियों तक हर चीज पर पड़ेगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि 'रेट तो अभी और भी बढ़ेंगे, बट ठीक है मोदी जी ने कुछ सोच रखा होगा।' सरकार द्वारा एडिशनल इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने के बावजूद कीमतों में यह बढ़ोतरी तय मानी जा रही थी।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement