Advertisement

प्रह्लाद जोशी पर राहुल गांधी का गंभीर आरोप, शिक्षा मंत्री ने कहा- सबूत दें और माफी मांगें

राहुल गांधी ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाली सरकार ने ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है, जिसने दुष्कर्म के दोषियों का समर्थन किया था। राहुल ने छात्र प्रोटेस्ट में शामिल लड़कियों का मुद्दा भी उठाया। इस बयान पर प्रह्लाद जोशी ने सदन में कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोपों को गलत जानकारी बताते हुए प्रमाण पेश करने की मांग की। जोशी ने कहा कि बयान को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए और राहुल-प्रियंका गांधी माफी मांगें।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement