Advertisement
Noida Sector-18 से Botanical Garden तक सड़कें बनी नदी, गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी
नई दिल्ली,UPDATED: Jul 9, 2026 16:41 IST
नोएडा में बारिश के बाद हालात बेहद खराब दिखाई दे रहे हैं। बॉटेनिकल गार्डन से जीआईपी की ओर जाने वाली अहम सड़क पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है। सड़क पर गाड़ियां धीमी रफ्तार से निकल रही हैं, कई बाइक बंद हो रही हैं और लोगों को पैदल पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इलाके में पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल दिख रही है। नाले भरे हुए हैं और पानी निकलने का रास्ता नहीं दिख रहा। दिल्ली एनसीआर में बारिश के अलर्ट के बीच नोएडा के लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement