Advertisement

हरियाणा के मुरथल ढाबे में हाईटेक सर्विस, रोबोट कर रहा ग्राहकों को खाना सर्व

हरियाणा के मुरथल स्थित रेशम ढाबे में अब ग्राहकों को खाना परोसने का तरीका बदल गया है। यहां रोबोट वेटर टेबल तक खाना पहुंचा रहे हैं। बेंगलुरु की टीम की मदद से तैयार किए गए इस रोबोट को सॉफ्टवेयर चिप और रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट किया जाता है। नेविगेशन सिस्टम की मदद से यह तय रास्ते पर चलते हुए ग्राहकों तक पहुंचता है। रोबोट की आंखों में लगी एलईडी लाइट बच्चों और ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। ढाबे में रोबोट से खाना सर्व कराने के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता है।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement