Advertisement
लखनऊ अग्निकांड: कॉम्प्लेक्स में 1 घंटे तक SIT की जांच, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट
नई दिल्ली,UPDATED: Jun 23, 2026 13:39 IST
लखनऊ अग्निकांड की जांच के लिए बनी SIT टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। आईएएस अमृत अभिजात और आईपीएस प्रवीण कुमार त्रिपाठी की टीम ने करीब एक घंटे तक बिल्डिंग के अंदर जाकर हर चीज की पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने आग लगने की असली वजह और शुरुआत कहां से हुई, इसके सबूत जुटाए हैं। सरकार ने SIT को 7 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। इस जांच से साफ हो जाएगा कि रिहायशी इलाके में दुकान या ऑफिस कैसे खुले और किस अफसर की गलती से यह बड़ा हादसा हुआ।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement