Advertisement
जम्मू-कश्मीर भारत के सिर का ताज है, महापदयात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 28, 2026 16:12 IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ महापदयात्रा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के विकास और भारत में उसके विलय को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत के सिर का ताज बताते हुए कहा कि इसका विलय केवल एक क्षेत्र का विलय नहीं, बल्कि देश की आत्मा, अस्मिता, एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प था। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर को विकास के मामले में उसका हक और अधिकार मिल रहा है। सुनिए उनका पूरा बयान।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement