Advertisement
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर शुरू, जानिए कैसे बनाती है खुद बिजली
नई दिल्ली,UPDATED: Jul 17, 2026 13:32 IST
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलने के लिए तैयार है। नमो ग्रीन रेल नाम की यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल से बिजली बनाती है, जिससे इसकी बैटरी चार्ज होती है और ट्रेन आगे बढ़ती है। इस प्रक्रिया में धुआं या कार्बन नहीं निकलता, बल्कि पानी और गर्मी बनती है। ट्रेन में आगे और पीछे इंजन के साथ आठ डिब्बे लगाए गए हैं। इसका ट्रायल 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक किया जा चुका है। इस ट्रेन के शुरू होने से भारतीय रेलवे को साफ और पर्यावरण के अनुकूल सफर की दिशा में बड़ी मदद मिलेगी।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement