Advertisement

IMD Rain Alert: गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना! जानें दिल्ली का हाल

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात रीजन, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र में भी बेहद भारी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर कोंकण में 12 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश की आशंका है। दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर, पश्चिमी हिमालयी इलाकों, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश जारी रह सकती है। दिल्ली में तेज बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन लगभग रोज हल्की बारिश हो सकती है।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement