Advertisement

दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट! ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बेहद भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके असर से ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। कई जगह 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कल बारिश कुछ कम रह सकती है, लेकिन अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement