Advertisement

PM मोदी की अपील: 'Work From Home' और ऑनलाइन मीटिंग्स फिर शुरू करें, बचाएं विदेशी मुद्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से कोरोना काल की तरह 'Work From Home' और ऑनलाइन मीटिंग्स की व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने की अपील की है। वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया के संकट के बीच, पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की खरीद पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचाना आज समय की मांग और देश हित में है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्चुअल मीटिंग्स को प्राथमिकता दें ताकि ईंधन की खपत कम की जा सके। उन्होंने इसे एक राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए कहा कि दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहरा रहा है, ऐसे में हमें अपनी आदतों में बदलाव कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देनी चाहिए।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement