Advertisement

किसान नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उचित दाम पर किसानों ने रखी बात

ऑल इंडिया किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली के कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बैठक में एथेनॉल पॉलिसी, किसानों की आय, एमएसपी, बाजार और राष्ट्रीय कृषि नीति पर खुलकर चर्चा हुई। किसान नेताओं ने एथेनॉल को कृषि क्षेत्र के लिए बड़ा अवसर बताया, लेकिन साथ ही कहा कि इसका असली फायदा सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने उचित फसल मूल्य और किसान-केंद्रित नीति की मांग की। कृषि मंत्री ने सभी सुझावों को ध्यान से सुना और किसानों की बातों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement