Advertisement
Delhi Pollution: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, BS6 गाड़ियों की हो रही चेकिंग
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 2, 2026 13:44 IST
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच 1 नवंबर से गाड़ियों की एंट्री को लेकर नए नियम लागू हो गए हैं। 2 नवंबर की सुबह दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस ने BS6 नियमों का पालन करने वाली गाड़ियों की जांच शुरू कर दी। दिल्ली में कई जगह AQI 300 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में पुलिस संदिग्ध गाड़ियों को रोककर सॉफ्टवेयर के जरिए उनकी जांच कर रही है। हालांकि बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर सभी गाड़ियों को नहीं रोका जा रहा है, जिससे ट्रैफिक सामान्य बना हुआ है। जानिए दिल्ली में किन गाड़ियों को एंट्री मिल रही है और किन पर पाबंदी है।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement