Advertisement
Delhi Air Pollution: मई में दम घोंट रही दिल्ली की हवा, AQI पहुंचा 250 पार
नई दिल्ली,UPDATED: May 27, 2026 14:53 IST
दिल्ली में वायु प्रदूषण अब सिर्फ सर्दियों की समस्या नहीं रह गया है। मई की गर्मी में भी राजधानी की हवा लगातार खराब बनी हुई है। पिछले 15 दिनों में AQI 150 के ऊपर रहा, जबकि कई दिनों में यह 200 से पार पहुंच गया। 25 और 26 मई को दिल्ली का AQI 250 के ऊपर चला गया। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार नए उपायों पर काम कर रही हैं। सड़कों की धूल और गाड़ियों से निकलने वाले धुएं को कम करने के लिए ‘Pawan 3’ जैसी नई मशीनों का ट्रायल शुरू किया गया है। देखिए दिल्ली के बढ़ते वायु प्रदूषण पर पूरी रिपोर्ट।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement