Advertisement

Delhi Gaffar Market Fire: गफ्फार मार्केट में भीषण आग! 22 दमकल गाड़ियों ने 8 घंटे तक किया ऑपरेशन

दिल्ली के मशहूर गफ्फार मार्केट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले मोबाइल फोन की बैटरी की एक दुकान में लगी और देखते ही देखते तीन अन्य इमारतों तक फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू करने के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आठ घंटे से ज्यादा समय तक ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। देखिए घटनास्थल से आग और रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement