Advertisement

Delhi Building Collapse: चावड़ी बाजार में 2 की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने लिया एक्शन

दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। नगर निगम ने अपने जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को निलंबित कर दिया है। वहीं, इमारत का निर्माण करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement