Advertisement

Delhi Building Collapse: चावड़ी बाजार में 3 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 2 लोगों की मौत

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद का घटनास्थल देखा जा सकता है। इस घटना ने निर्माणाधीन इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इमारत का हिस्सा ढहने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। चावड़ी बाजार में हुए इस हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी और घटनास्थल की तस्वीरें देखने के लिए वीडियो देखें।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement