Advertisement

सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला! बोले- पहले व्यापारी डरकर घर से निकलते थे, आज यूपी में माफिया का राज खत्म

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कानून व्यवस्था और सरकारी योजनाओं को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले व्यापारी और आम लोग अपनी सुरक्षा को लेकर डर में रहते थे, जबकि अब प्रदेश में अपराधियों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। योगी ने दावा किया कि पहले योजनाओं का पूरा पैसा जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचता था। अब डीबीटी के जरिए छात्रवृत्ति, पेंशन, किसान सहायता और दूसरी योजनाओं की रकम सीधे लोगों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास साफ नीति और मजबूत इरादा दोनों हैं।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement