Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना, बोले- 200 करोड़ का प्रोजेक्ट 864 करोड़ में भी अधूरा, जनता का पैसा लूटा गया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली समाजवादी पार्टी सरकार की विकास योजनाओं और खर्च पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि 200 करोड़ रुपये की लागत वाला जेपीएनआईसी 864 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी अधूरा है। गोमती रिवर फ्रंट पर भी तय रकम से कई गुना ज्यादा पैसा खर्च होने की बात कही। योगी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए बताया कि पिछली सरकार ने बिना पूरी जमीन के 15,200 करोड़ रुपये का टेंडर किया था। बाद में नई बोली मंगाकर इसे 11,800 करोड़ रुपये में पूरा किया गया और सरकारी पैसे की बचत हुई।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement