Advertisement
Blinkit के मालाड गोदाम पर FDA की रेड, चूहे-कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान मिलने के बाद लाइसेंस सस्पेंड
नई दिल्ली,UPDATED: Aug 11, 2026 15:48 IST
मुंबई के मालाड में ब्लिंकिट के गोदाम पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने सात अगस्त को छापा मारा। जांच के दौरान खाने-पीने का सामान जमीन पर रखा मिला। अधिकारियों को वहां चूहे और कॉकरोच भी दिखाई दिए। इसके अलावा एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स और टैंपर्ड या फटे हुए प्रोडक्ट्स भी मिलने की बात सामने आई। इसके बाद FDA ने मालाड स्थित ब्लिंकिट स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। सात अगस्त से ही स्टोर बंद है और यहां से ब्लिंकिट पर किए जाने वाले ऑर्डर्स की सप्लाई भी बंद है। पूरी कार्रवाई और FDA की जांच के बारे में जानिए इस रिपोर्ट में।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement