Advertisement
चित्तौड़गढ़ में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले 8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी
नई दिल्ली,UPDATED: Aug 16, 2026 17:33 IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा के उद्घाटन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। अमित शाह ने बताया कि 15 जिलों में 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। उन्होंने हर घर जल योजना को लेकर कहा कि पहले राजस्थान में 11 लाख घरों तक पानी पहुंचा था, जबकि पिछले आठ साल में यह आंकड़ा 64 लाख घरों तक पहुंच गया है।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement