15 अगस्त 1947 का अखबार फिर पहुंचेगा आपके घर! ऐसे कर सकेंगे ऑर्डर
15 अगस्त 1947 का ऐतिहासिक अखबार एक बार फिर लोगों के हाथों में पहुंचने वाला है। जेप्टो और द हिंदू ने मिलकर इसका खास लिमिटेड एडिशन तैयार किया है। इसमें उस दौर की हेडलाइंस, तस्वीरें और विज्ञापन भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस खास एडिशन में क्या मिलेगा और इसे कैसे ऑर्डर किया जा सकेगा।

In Short
- जेप्टो और द हिंदू ने 15 अगस्त 1947 के ऐतिहासिक अखबार को लिमिटेड एडिशन कलेक्टर पीस के रूप में दोबारा पेश किया है।
- अखबार में उस दौर की मूल हेडलाइंस, खबरें, स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें और पुराने विज्ञापन शामिल हैं।
- विंटेज अंदाज की खास पैकेजिंग में तैयार इस ऐतिहासिक अखबार को जेप्टो के जरिए मिनटों में घर मंगाया जा सकेगा।
Zepto 15 August 1947 Newspaper: आज के दौर में मिनटों में राशन और रोजमर्रा का सामान पहुंचाने वाला क्विक कॉमर्स अब इतिहास का एक खास हिस्सा भी लोगों के घर तक पहुंचाने जा रहा है।
जेप्टो ने द हिंदू के साथ मिलकर अखबार के 15 अगस्त 1947 के ऐतिहासिक संस्करण को दोबारा पेश किया है। इसे लिमिटेड एडिशन कलेक्टर पीस के तौर पर तैयार किया गया है और यह खास तौर पर जेप्टो पर उपलब्ध होगा।
आजादी के पहले दिन का अखबार फिर आएगा हाथ में
यह उसी ऐतिहासिक अखबार का रीप्रिंट है, जिसे भारत की आजादी के पहले दिन यानी 15 अगस्त 1947 को प्रकाशित किया गया था। इसमें उस समय की मूल हेडलाइंस, खबरें, स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें और उस दौर में अखबार में छपे विज्ञापन शामिल किए गए हैं।
कंपनी ने कोशिश की है कि इस संस्करण के जरिए लोगों को उस दौर के अखबार का अनुभव मिल सके। इसके लिए सिर्फ अखबार ही नहीं, बल्कि इसकी पैकेजिंग को भी खास अंदाज में तैयार किया गया है।
ऐसे कर सकेंगे ऑर्डर
1) सबसे पहले आप Zepto ऐप इंस्टॉल करके लॉगिन कर लें।
2) इसके बाद आपको होम पेज पर Independence Day का बैनर दिखेगा।
3) इसके बाद आपको Historic Independence Day The Hindu Edition पर क्लिक करना है।
4) इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको अपने Cart में न्यूज पेपर एड करना है।
5) ऐड करने के बाद आप इसे ऑर्डर कर सकते हैं।
विंटेज अंदाज में तैयार किया गया खास कवर
अखबार के रीप्रिंट को विंटेज डिजाइन वाले यादगार कवर में रखा गया है। इसका मकसद लोगों को ऐसा अनुभव देना है, जैसे उन्हें 1947 के दौर का अखबार मिला हो। साथ ही इसे इस तरह तैयार किया गया है कि लोग इसे संभालकर एक यादगार चीज के तौर पर रख सकें और आने वाली पीढ़ियों को भी दिखा सकें।
इस खास पैकेजिंग को भारत की आजादी तक पहुंचने के सफर की झलक देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस तरह अखबार के साथ इसकी पैकेजिंग भी पूरे अनुभव का हिस्सा होगी।
मिनटों में घर पहुंचेगा इतिहास का एक हिस्सा
इस पहल की सबसे दिलचस्प बात इसकी डिलीवरी है। करीब आठ दशक पुराने अखबार के इस खास संस्करण को जेप्टो के जरिए मिनटों में ऑर्डर कर घर मंगाया जा सकेगा। यह पहल पुराने दौर की यादों को आज के क्विक कॉमर्स की सुविधा से जोड़ती है।
जेप्टो के चीफ ब्रांड ऑफिसर चंदन मेंदीरत्ता के मुताबिक, विंटेज कवर को ऐसा रूप देने की कोशिश की गई है, जैसे कोई परिवार इसे 1947 से संभालकर रखता आया हो। इसके अंदर मौजूद अखबार इस पूरे कलेक्शन का मुख्य हिस्सा है। उन्होंने इसे भारत के अब तक के सफर की याद दिलाने और आगे के सफर के लिए प्रेरणा देने वाला बताया।
पुरानी हेडलाइंस और विज्ञापन भी किए गए बरकरार
जेप्टो के चीफ बिजनेस ऑफिसर देवेंद्र मील ने बताया कि कंपनी ने द हिंदू के साथ मिलकर इस अखबार को दोबारा प्रकाशित किया है। इसमें उस दिन की हेडलाइंस, खबरों और विज्ञापनों को बरकरार रखा गया है, जिस दिन भारत आजाद हुआ था।
यह पहल जेप्टो की क्विक कॉमर्स सुविधा और द हिंदू की पुरानी प्रकाशन विरासत को एक साथ लाती है। इसके जरिए जेप्टो यह भी दिखा रहा है कि क्विक कॉमर्स के जरिए केवल किराना और रोजमर्रा का सामान ही नहीं, बल्कि इतिहास से जुड़ी यादगार चीज भी मिनटों में पहुंचाई जा सकती है। हालांकि, इसकी कॉपियां सीमित संख्या में उपलब्ध होंगी।