दुनिया के सबसे खुशहाल शहरों की लिस्ट में भारत का दबदबा! इस शहर ने बड़े नामों को छोड़ा पीछे, जानें इसकी खासियत

अपनी विरासत, रंगों और खास Lifestyle के लिए मशहूर Jaipur ने दुनिया के कई बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। Pink City की कौन-सी खूबियां लोगों को सबसे ज्यादा खुश करती हैं और Global Ranking में इसे कौन-सा मुकाम मिला, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Jaipur को 2026 में दुनिया का छठा सबसे खुशहाल शहर चुना गया है और यह Top 10 में शामिल इकलौता भारतीय शहर है।
  • यह Ranking 24,000 से ज्यादा लोगों की राय के आधार पर Food, Culture, Green Spaces, Nightlife और Overall Happiness जैसे Factors पर तैयार की गई है।
  • Jaipur ने Chicago, Cape Town, Shanghai और Gothenburg जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़कर Global Ranking में छठा स्थान हासिल किया है।

By Gaurav Kumar:

Jaipur Happiest City: जयपुर सिर्फ अपनी खूबसूरत इमारतों और शाही इतिहास के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के रंगीन माहौल, स्वादिष्ट खाने और अपनापन भरे लोगों के लिए भी दुनियाभर में पसंद किया जाता है।

पुरानी परंपराओं के साथ आगे बढ़ता यह शहर घूमने आने वालों को हर बार एक अलग और यादगार अनुभव देता है।अब एक नई ग्लोबल रैंकिंग ने पिंक सिटी की इसी खासियत पर मुहर लगा दी है। आखिर इस लिस्ट में जयपुर को कौन-सा स्थान मिला और उसने किन बड़े शहरों को पीछे छोड़ा?

दुनिया का छठा सबसे खुशहाल शहर बना Jaipur

टाइम आउट ने 2026 के लिए वर्ल्ड्स हैप्पीएस्ट सिटीज रैंकिंग जारी की है। इसमें जयपुर को दुनिया का छठा सबसे खुशहाल शहर चुना गया है। जयपुर इस लिस्ट के टॉप 10 में जगह बनाने वाला भारत का इकलौता शहर है।

उसने शिकागो, केप टाउन, शंघाई और गोथेनबर्ग जैसे बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया।लेकिन यह रैंकिंग तय कैसे हुई और इसमें कितने लोगों की राय ली गई?

24,000 से ज्यादा लोगों की राय से बनी Ranking

यह रैंकिंग दुनिया के 24,000 से ज्यादा लोगों की राय के आधार पर तैयार की गई है। लोगों से उनके शहर के फूड, कल्चर, ग्रीन स्पेसेज, नाइटलाइफ, कम्युनिटी स्पिरिट और ओवरऑल हैप्पीनेस के बारे में सवाल पूछे गए थे।

इन सभी बातों पर मिले जवाबों के बाद शहरों की फाइनल रैंकिंग तय की गई।लेकिन हर्ष गोयनका के मुताबिक जयपुर की ऐसी कौन-सी खूबियां हैं, जो इसे बाकी शहरों से अलग बनाती हैं?

Harsh Goenka ने बताई Jaipur की खासियत

इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयपुर की इस कामयाबी को शेयर किया। उन्होंने जयपुर की पुरानी विरासत, रंगीन कल्चर, ट्रेडिशन्स, शानदार फूड और लोगों के बीच मजबूत रिश्तों को शहर की बड़ी ताकत बताया।

उनके मुताबिक सालभर होने वाले फेस्टिवल्स, सेलिब्रेशन्स, ग्रीन स्पेसेज, आरामदायक लाइफस्टाइल, मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत और अपनी पहचान पर गर्व जयपुर को खास बनाते हैं।

लेकिन जयपुर छठे नंबर पर रहा तो इस रैंकिंग में पहला स्थान किस शहर ने हासिल किया?

Bath रहा पहले स्थान पर

इस रैंकिंग में यूनाइटेड किंगडम का बाथ पहले स्थान पर रहा। पनामा सिटी दूसरे, ग्वाडलहारा तीसरे, मेडेलिन चौथे और क्राकोव पांचवें नंबर पर रहा। जयपुर ने छठा स्थान हासिल किया। इसके बाद शिकागो सातवें, केप टाउन आठवें, शंघाई नौवें और गोथेनबर्ग दसवें स्थान पर रहे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिंक सिटी जयपुर को कब और किसने बसाया था?

1727 में बसाया गया था Pink City

जयपुर को 1727 में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बसाया था। यह राजस्थान की राजधानी है और दुनिया के उन गिने-चुने प्री-कोलोनियल शहरों में शामिल है, जिन्हें ग्रिड प्लान के हिसाब से बनाया गया था। इसी खास प्लानिंग और पुराने इतिहास की वजह से इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिला है।

  • जयपुर भारत के गोल्डन ट्रायंगल दर्जा मिला है।
  • जयपुर टूरिस्ट सर्किट का भी हिस्सा है, जिसमें दिल्ली और आगरा शामिल हैं।

लेकिन जयपुर की कौन-कौन सी जगहों ने इसे दुनियाभर में पहचान दिलाई है?

इन जगहों से दुनियाभर में पहचान

जयपुर का हवा महल अपनी 953 जालीदार खिड़कियों के लिए मशहूर है। इन खिड़कियों से शाही परिवार की महिलाएं बिना किसी को दिखाई दिए बाहर की हलचल देख सकती थीं। सिटी पैलेस आज भी रॉयल रेजिडेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

जंतर मंतर में दुनिया की सबसे बड़ी स्टोन सनडायल मौजूद है। आमेर पैलेस का शीश महल, जयगढ़ फोर्ट में रखी दुनिया की सबसे बड़ी पहियों वाली तोप और अरावली हिल्स पर बना नाहरगढ़ फोर्ट भी जयपुर की बड़ी पहचान हैं।

लेकिन जयपुर घूमने के लिए साल का कौन-सा समय सबसे अच्छा माना जाता है?

October से March तक घूमने का सही समय

जयपुर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान टेम्परेचर करीब 8 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जिससे शहर में घूमना आसान और आरामदायक होता है।

मई से जुलाई के बीच टेम्परेचर अक्सर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है। तेज गर्मी की वजह से इन महीनों में जयपुर घूमने का प्लान न बनाना बेहतर रहता है।

Read more!
Advertisement