Gen Z को क्यों याद आ रहे पुराने Instagram और Facebook के दिन? जानिए क्या है इसकी वजह

आज की Gen Z को अचानक पुराने Instagram, Facebook और YouTube के दिन क्यों याद आने लगे हैं? रील्स और वायरल ट्रेंड्स के दौर में पुराने मीम्स और फिल्टर्स फिर चर्चा में हैं। आखिर ऐसा क्या बदल गया है कि युवा पुराने सोशल मीडिया को ज्यादा मजेदार मान रहे हैं? जानिए।

Advertisement

In Short

  • Gen Z के बीच पुराने Instagram फिल्टर्स, Facebook मीम्स और YouTube वीडियो का क्रेज बढ़ रहा है।
  • Gen Z के बीच पुराने Instagram फिल्टर्स, Facebook मीम्स और YouTube वीडियो का क्रेज बढ़ रहा है।
  • APA के मुताबिक, अमेरिका में करीब दो-तिहाई Gen Z युवाओं को पुरानी यादें फ्यूचर की चिंता से निपटने में मदद करती हैं।

By Gaurav Kumar:

सोशल मीडिया की दुनिया तेजी से बदल रही है। इंस्टाग्राम रील्स, वायरल वीडियो और नए ट्रेंड्स के बीच अब एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जेन जी (Gen Z) यानी आज की युवा पीढ़ी पुराने सोशल मीडिया के दिनों को याद कर रही है। पुराने इंस्टाग्राम फिल्टर्स, फेसबुक मीम्स और यूट्यूब वीडियो फिर चर्चा में हैं। आखिर पुराने इंटरनेट में ऐसा क्या था, जो आज के युवाओं को इतना पसंद आ रहा है? आइए समझते हैं।

पुराने सोशल मीडिया पर नहीं था लाइक्स का इतना दबाव

पहले लोग सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो सिर्फ दोस्तों के साथ शेयर करने के लिए डालते थे। उस समय हर पोस्ट पर कितने लाइक्स आए या कितने लोगों ने वीडियो देखा, इसकी इतनी चिंता नहीं होती थी। फोटो अच्छी हो या उसमें कोई छोटी गलती रह जाए, लोग उसे नॉर्मल मानते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। कई लोग फोटो पोस्ट करने से पहले उसे एडिट करते हैं। यहां तक कि कैप्शन और पोस्ट डालने के सही समय का भी ध्यान रखते हैं।

पुराने मीम्स और यूट्यूब वीडियो फिर आ रहे पसंद

एक समय था जब फेसबुक पर मजेदार मीम्स और यूट्यूब पर छोटे-छोटे फनी वीडियो खूब शेयर किए जाते थे। लोग इन्हें अपने दोस्तों को भेजकर मजे लेते थे। उस दौर के कई वायरल वीडियो और ट्रेंड्स आज भी लोगों को याद हैं। यही वजह है कि पुराने मीम्स और वीडियो अब दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। कई युवाओं को उस समय का इंटरनेट आज के मुकाबले ज्यादा मजेदार लगता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

रिसर्च में क्या सामने आया?

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन (APA) के एक लेख में भी जेन जी के पुराने दौर से जुड़ाव का जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक, अमेरिका में जेन जी के करीब दो-तिहाई युवाओं का कहना है कि पुरानी यादें उन्हें फ्यूचर की चिंता से निपटने में मदद करती हैं। यानी पुराने समय को याद करना सिर्फ मनोरंजन या फैशन की बात नहीं है। कई युवाओं को इससे अच्छा महसूस होता है और भविष्य को लेकर होने वाली चिंता कम करने में मदद मिलती है।

क्या अब सोशल मीडिया पर मस्ती से ज्यादा दिखावा है?

आज सोशल मीडिया सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने की जगह नहीं रह गया है। लोग इसका इस्तेमाल काम, अपनी पहचान बनाने और पर्सनल ब्रांडिंग के लिए भी करते हैं। फॉलोअर्स, लाइक्स और वायरल होने की होड़ भी बढ़ गई है। ऐसे में कुछ युवाओं को पुराना सोशल मीडिया ज्यादा आसान और मजेदार लगता है।

हालांकि, ऐसा नहीं है कि पूरी जेन जी पुराने सोशल मीडिया को ही पसंद करती है। लेकिन पुराने इंटरनेट कल्चर का दोबारा पॉपुलर होना यह जरूर दिखाता है कि आज भी कई युवा ऑनलाइन दुनिया में बिना किसी दबाव के मस्ती करना चाहते हैं।

Read more!
Advertisement