WhatsApp का नया Username फीचर शुरू! iPhone और Android यूजर्स ऐसे रिजर्व करें अपना यूजरनेम

अगर आप भी WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। कंपनी का नया Username फीचर अब यूजर्स तक पहुंचना शुरू हो गया है। आखिर यह फीचर कैसे काम करेगा और आपको इसका क्या फायदा मिलेगा? आइए जानते हैं।

Advertisement
Username Reserve
AI Generated Image

In Short

  • वॉट्सऐप का नया Username फीचर अब धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचने लगा है।
  • अब चैट करने के लिए हर बार अपना मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं होगी।
  • यूजरनेम वाला फीचर अनिवार्य नहीं बल्कि ऑप्शनल है।

By Gaurav Kumar:

WhatsApp Username Feature: अगर आप भी वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। वॉट्सऐप का नया Username फीचर अब धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचने लगा है। कई लोगों को यूजरनेम रिजर्व करने का फीचर मिल भी चुका है, जबकि कुछ लोगों को इसके लिए अगले अपडेट का इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आपके फोन में भी यह फीचर आ गया है, तो सबसे पहले जान लेते हैं कि आप अपना Username कैसे रिजर्व कर सकते हैं।

iPhone यूजर्स ऐसे रिजर्व कर सकेंगे अपना Username?

  • सबसे पहले आप अपना WhatsApp अपडेट कर लें। 
  • इसके बाद अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक कर सेटिंग ओपन कर लें।
  • इसके बाद Account वाले ऑप्शन पर जाएं।
  • क्लिक करने के बाद आपको 'Username' वाला ऑप्शन दिख जाएगा। 
  • अब आपको अपना एक यूनिक यूजरनेम लिखना होगा जो Available हो, जिसे किसी ने ना लिया हो। 
  • इसके बाद आपका यूजर्स रिजर्व हो जाएगा

your phone number is personal and sometimes you want to connect without handing it over. that's why we're introducing usernames for WhatsApp.

starting this week, you can reserve a username to use later this year when we launch the feature. It takes just a few seconds, make sure… — WhatsApp (@WhatsApp) June 29, 2026

Android यूजर्स ऐसे रिजर्व कर सकेंगे अपना Username?

  • सबसे पहले आप अपना WhatsApp अपडेट कर लें। 
  • इसके बाद सेटिंग ओपन कर लें।
  • इसके बाद Account वाले ऑप्शन पर जाएं।
  • क्लिक करने के बाद आपको 'Username' वाला ऑप्शन दिख जाएगा। 
  • अब आपको अपना एक यूनिक यूजरनेम लिखना होगा जो Available हो, जिसे किसी ने ना लिया हो। 
  • इसके बाद आपका यूजर्स रिजर्व हो जाएगा।

सिर्फ यूजरनेम से नहीं बनेगी बात

वॉट्सऐप के हिसाब से किसी भी यूजर के यूजरनेम की लिस्ट नहीं दिखाई जाएगी। किसी से पहली बार बात करने के लिए उसका सही यूजरनेम पता होना जरूरी होगा। इसके अलावा कंपनी एक नया Username Key फीचर भी ला रही है। अगर यह फीचर एक्टिव होगा, तो पहली बार बात शुरू करने के लिए यूजरनेम के साथ उस Key की भी जरूरत पड़ सकती है।

इस फीचर का क्या होगा फायदा?

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अब आपको किसी अन्य व्यक्ति को चैटिंग के लिए अपना फोन नंबर देने की जरूरत नहीं होगी। आप बस अपना यूजरनेम देकर उससे Add कर चैट कर सकेंगे। 

हालांकि यह जनना भी जरूरी है कि यूजरनेम वाला फीचर अनिवार्य नहीं बल्कि ऑप्शनल है। मतलब आप पहले की तरह सिर्फ मोबाइल नंबर से भी वॉट्सऐप इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Read more!
Advertisement