इस खट्टे देसी ड्रिंक से बदल जाएगी सेहत, पेट से लेकर स्किन सब होंगे हेल्थी

हम आपको आर्टिकल में एक ऐसी देसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपकी सेहत के लिए रामबाण रहेगी। यह ड्रिंक आप घर में बड़ी आसानी से बना सकते हैं।

Advertisement
Gajar kanji or carrot kanji; a traditional Indian fermented drink made with black carrots.

By Priyanka Kumari:

सर्दियों में जब गाजर खूब मिलती है तब उत्तर भारत में एक खट्टा-सा देसी पेय बनता है, जिसे कांजी (KANJI) कहते हैं। ये खासकर काली गाजर, सरसों और पानी से बनता है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा और हल्का तीखा होता है, लेकिन इसके फायदे बहुत सारे हैं। ये पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ हीयह  पाचन सही करता है और शरीर की ताकत भी बढ़ाता है।

कांजी क्या होती है? (What is KANJI?)

कांजी एक देसी खट्टा पानी जैसा पेय है जो कुछ दिन धूप में रखकर तैयार किया जाता है। इसमें कुछ नहीं बस गाजर, सरसों और नमक डालकर इसे धूप में रखा जाता है। 3-5 दिन में ये अपने आप खट्टा हो जाता है। इसे पीने से पेट अच्छे से साफ होता है और खाना भी आसानी से पचता है।

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है? (HEALTH BENEFITS OF KANJI)

पेट साफ: इसमें नैचुरल प्रोबायोटिक होता है, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

पाचन में सुधार: इससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है।

रोगों से लड़ने की ताकत: कांजी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती है।

चेहरे पर निखार: जब पेट साफ रहता है तो स्किन भी चमकने लगती है।

डिटॉक्स: ये शरीर से गंदगी (toxins) बाहर निकालने में मदद करती है।

घर पर कांजी कैसे बनाएं? (How to make Kanji at Home)

जरूरी सामान (INGREDIENTS REQUIRED)

  • 4-5 काली गाजर (अगर न मिले तो लाल गाजर + थोड़ा चुकंदर)
     
  • 2 बड़े चम्मच दरदरी पिसी सरसों
     
  • 1 चम्मच काला नमक
     
  • ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर (अगर तीखा पसंद हो)
     
  • 1.5 लीटर पानी (फ़िल्टर किया हुआ)
     

बनाने का तरीका (STEP-BY-STEP METHOD TO MAKE KANJI AT HOME)

  • गाजर को धोकर छील लें और लंबे टुकड़ों में काट लें।
     
  • सरसों को दरदरा पीस लें।
     
  • एक साफ कांच या मिट्टी के बर्तन में गाजर, सरसों, नमक, मिर्च और पानी डालें।
     
  • इसे ढककर 3-5 दिन धूप में रख दें। रोज एक बार चम्मच से हिलाएं।
     
  • जब खटास आ जाए, मतलब कांजी तैयार है। अब इसे फ्रिज में रख दें।
     

कैसे और कब पीनी चाहिए? (HOW TO CONSUME KANJI)

  • कांजी को ठंडा करके छोटे गिलास में पिएं।
     
  • इसे खाना खाने से पहले या सुबह-सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा रहता है।
     
  • जो गाजर इसमें पड़ी होती है, वो भी खा सकते हैं – वो भी फायदेमंद होती है।
     

कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें

कांझी का बर्तन और चम्मच बिल्कुल साफ होने चाहिए। अगर कांझी में जो पानी डालें वो फिल्टर वाला हो तो बढ़िया रहेगा। अगर काली गाजर न मिले तो नार्मल गाजर और थोड़ा चुकंदर भी चल जाएगा।

किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए? (WHO SHOULD AVOID KANJI?)

  • जिनको पेट में अल्सर या गैस की परेशानी है।
    ​​​​​​​
  • जिनका नमक कम खाने का परहेज है।
     
  • कोई बीमारी हो तो डॉक्टर से पूछकर ही पिएं।
     

Read more!
Advertisement