आधार कार्ड देने वाली कंपनी UIDAI ने प्रोडक्ट मैनेजर के लिए निकाली भर्ती! MBA/B.Tech वाले भी कर सकते हैं आवेदन

UIDAI ने अपने सभी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाइरिंग का एड दिया है। X पर UIDAI ने लिखा की UIDAI अपनी टीम को मजबूत करने के लिए अपने मुख्यालय, दिल्ली में प्रोडक्ट मैनेजर के पद के लिए पेशेवरों की तलाश कर रहा है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

UIDAI Jobs: देश में आधार कार्ड (Aadhaar Card) के रेगुलेश और अपडेशन के लिए जिम्मेदार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने भर्ती निकाली है। इसमें MBA/PGDM/ B.Tech/ B.E किए हुए लोग अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती प्रोडक्ट मैनेजर (Product Manager) पद के लिए है। यह जॉब दिल्ली लोकेशन के लिए है। 

UIDAI ने अपने सभी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाइरिंग का एड दिया है। X पर UIDAI ने लिखा की UIDAI अपनी टीम को मजबूत करने के लिए अपने मुख्यालय, दिल्ली में प्रोडक्ट मैनेजर के पद के लिए पेशेवरों की तलाश कर रहा है।

ध्यान दें कि यह जॉब वर्तमान में 5 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर होगी उसके बाद परफॉर्मेंस के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है। इस जॉब के लिए UIDAI ने 5 साल के एक्सपीरियंस मांगा है। 

अपने जॉब पोस्ट में UIDAI ने लिखा कि उम्मीदवार के पास एमबीए/पीजीडीएम/बी.टेक/बी.ई. की डिग्री के साथ 5 वर्ष का अनुभव और ई-गवर्नेंस डोमेन में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट भूमिका में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए आपको इस पोस्ट में दिए गए QR कोड को स्कैन करना होगा और अपनी डिटेल दर्ज करनी होगी। 


UIDAI के बारे में

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) भारत सरकार का एक वैधानिक प्राधिकरण है, जिसकी स्थापना 12 जुलाई 2016 को आधार अधिनियम 2016 के तहत की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक निवासी को एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या यानी "आधार" प्रदान करना है, जिससे उनकी पहचान को डिजिटल रूप से सत्यापित किया जा सके।

UIDAI का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और इसके देशभर में कई क्षेत्रीय कार्यालय हैं। यह संस्था आधार नामांकन, प्रमाणीकरण, डेटा सुरक्षा और आधार से जुड़ी सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी निभाती है। आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान, आंखों की पुतली) और जनसांख्यिकीय जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता आदि) होती है।

UIDAI का उद्देश्य है नकली और डुप्लिकेट पहचान को समाप्त करना, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी को सही लाभार्थियों तक पहुंचाना, और नागरिकों को एक सरल, सुरक्षित और भरोसेमंद पहचान प्रणाली प्रदान करना। आधार का उपयोग बैंकिंग, मोबाइल कनेक्शन, पासपोर्ट, पेंशन और अन्य सरकारी सेवाओं में पहचान के रूप में किया जाता है।

UIDAI भारत की डिजिटल पहचान क्रांति का आधार स्तंभ है।
 

Read more!
Advertisement