UGC NET 2026: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, जानें कब खुलेगी करेक्शन विंडो

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। NTA ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। जानिए फॉर्म भरने की नई डेडलाइन, करेक्शन विंडो और परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें।

Advertisement

In Short

  • UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी गई है।
  • उम्मीदवार 31 अक्टूबर को रात 11:50 बजे तक बिना लेट फीस के आवेदन और फीस जमा कर सकते हैं।
  • - आवेदन में सुधार के लिए 2 से 4 नवंबर तक करेक्शन विंडो खुलेगी, परीक्षा दिसंबर में होगी।

By Gaurav Kumar:

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर नया अपडेट जारी किया है। इससे उन उम्मीदवारों को राहत मिलेगी, जो किसी वजह से समय पर अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे। आवेदन की नई तारीख से लेकर फीस जमा करने, फॉर्म में सुधार करने और परीक्षा के शेड्यूल तक की पूरी जानकारी जानिए।

31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर थी। एजेंसी ने 27 अक्टूबर को पब्लिक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी थी। उम्मीदवार अब बिना किसी लेट फीस के आवेदन पूरा कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

फीस जमा करने का कितना समय?

उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 को रात 11:50 बजे तक परीक्षा की फीस जमा कर सकते हैं। NTA ने सलाह दी है कि उम्मीदवार आखिरी समय का इंतजार न करें। वेबसाइट पर तकनीकी परेशानी या पेमेंट फेल होने की वजह से आवेदन अधूरा रह सकता है।

कब खुलेगी करेक्शन विंडो?

जिन उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, उन्हें सुधार करने का मौका मिलेगा। NTA की करेक्शन विंडो 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में तय नियमों के मुताबिक जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

UGC NET 2026 की जरूरी तारीखें

जरूरी जानकारी

तारीख

नोटिफिकेशन जारी

8 अक्टूबर 2026

अपडेटेड इंफॉर्मेशन बुलेटिन

16 अक्टूबर 2026

आवेदन की आखिरी तारीख

31 अक्टूबर 2026

फीस जमा करने की डेडलाइन

31 अक्टूबर, रात 11:50 बजे

करेक्शन विंडो

2 से 4 नवंबर 2026

एग्जाम सिटी स्लिप

23 नवंबर 2026

एडमिट कार्ड

7 दिसंबर 2026

परीक्षा की तारीख

4 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026

NTA विषयों के हिसाब से परीक्षा का पूरा शेड्यूल अलग से जारी करेगा। उम्मीदवारों को नए अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

कौन दे सकता है UGC NET परीक्षा?

UGC NET परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए योग्यता तय की जाती है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और दूसरी जरूरी शर्तों की जानकारी ऑफिशियल इंफॉर्मेशन बुलेटिन से चेक करनी चाहिए।

कैसे भरें UGC NET का फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरनी होंगी। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद परीक्षा की फीस जमा करनी होगी।

फॉर्म सबमिट होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास जरूर रखें। यह सफल रजिस्ट्रेशन के सबूत के तौर पर काम आएगा।

Read more!
Advertisement