Tourist Jobs: Mount tai की कमाई आईटी पर्सन से ज्यादा, गाइड ने इतना कमाया ही सब हो गए हैरान

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई सिर्फ महिलाओं को कंधे पर उठाकर पहाड़ चढ़ाने से लाखों कमा सकता है? एक गाइड ऐसा काम कर रहा है, जिसकी कमाई सुनकर अच्छे-अच्छे कॉरपोरेट जॉब वाले भी हैरान रह जाएंगे। जानिए पूरी स्टोरी

Advertisement
Unique tourist jobs
Unique tourist jobs

By BT बाज़ार डेस्क:

पैसे कमाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। कुछ लोग अपनी रूची के अनुसार काम भी ढूंढ लेते है और उस काम को पूरी मेहनत से करते हैं। ऐसा ही कुछ काम चीन में एक टूरिस्ट गाइड ने शुरू किया और उसे सालाना इतनी कमाई होती है, जितना एक अच्छे कॉरपोरेट जॉब का पैकेज भी नहीं होता। चीन के एक गाईड है जो महीने के 3 लाख और साल के 36 लाख कमाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है एक गाइड की कमाई इतनी ज्यादा भी हो सकती है। 

महीने के 3 लाख और साल के 36 लाख 

चीन के शांदोंग प्रांत में माउंट ताई (Mount tai) पर काम करने वाले 26 वर्षीय शियाओ चेन, चोटी पर जाने वाले पर्यटकों के साथ जाते हैं और उन्हें रास्ता बताते हैं। वह रास्ते में ज्यादातर समय अपने क्लाइंट का हाथ पकड़कर चलते है। दरअसल, यह पहाड़ यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और यहां चढ़ाई करना आसान नहीं होता। माउंट ताई की चढ़ाई 5,000 फीट की होती है। 

इस दौरान कुछ टूरिस्ट खासकर महिलाएं अक्सर थक जाती हैं और चाहती हैं। ऐसे में माउंट ताई लास्ट की 1,000 सीढ़ियों पर चढ़ाने के लिए उन्हें कंधे पर उठाकर ऊपर ले जाते हैं। माउंट ताई उन्हें कंधे पर उठाकर आखिरी 1,000 सीढ़ियां पार करवाते हैं। बदले में वे इस खास सर्विस का एक्स्ट्रा चार्ज भी लेते हैं। इसी अनोखे काम से चेन गाईड हर महीने 3 लाख रुपये तक कमा रहे हैं। यानी सालभर में 36 लाख रुपये।

चेन एक चढ़ाई के 7,000 रुपये लेते है

अगर कोई पर्यटक आखिरी सीढ़ियां खुद नहीं चढ़ पाता  तो चेन 7000 रुपये (83 डॉलर) लेकर उन्हें कंधे पर उठाकर चोटी तक पहुंचाते हैं। हर दिन दो बार चढ़ाई करने से उनकी कमाई लोखों में पहुंच जाती है। चेन बताते हैं कि किसी को आखिरी 1,000 सीढ़ियां पार कराने में सिर्फ 30 मिनट लगते हैं। लेकिन यह काम इतना आसान नहीं, इसलिए ज्यादा डिमांड के चलते उन्होंने एक टीम भी बना ली है जो उनके साथ इस काम में लगी हुई है।

चेन सोशल मीडिया पर भी हिट 

चेन की यह कहानी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। टिकटॉक पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, और लोग उनकी शारीरिक ताकत और मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल चेन की ज्यादातर लड़कियां या महिलाएं ही होती है क्योकि वह थक जाती है और पूरा रास्ता तय नहीं कर पाती।

Read more!
Advertisement