Top 5 Stories: TCS डिविडेंड, हाइब्रिड फंड, Mercedes की नई EV सहित इन 5 खबरों को न करें मिस

आज की बड़ी बिजनेस और ऑटो खबरों में TCS के डिविडेंड, हाइब्रिड म्यूचुअल फंड, Mercedes की नई EV समेत कई अहम अपडेट शामिल हैं। निवेश, ऑटो और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी इन खबरों में क्या खास है और आपके लिए कौन सी जानकारी जरूरी है, जानने के लिए पढ़ें BTBazaar की Top 5 Stories।

Advertisement

By Gungun Mishra:

1. TCS के मुनाफे में जोरदार उछाल! Q2 में ₹13,934 करोड़ का प्रॉफिट; ₹12 डिविडेंड मिलेगा - चेक करें रिकॉर्ड डेट  

TCS का ऑपरेशंस से रेवेन्यू दूसरी तिमाही में 11.22% बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 65,799 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24% रहा। 

2. हाइब्रिड म्यूचुअल फंड की होती है 7 कैटेगरी, जानिए आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा सही

म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन सा फंड चुनें? हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में इक्विटी, डेट और दूसरी एसेट क्लास में निवेश का मौका मिलता है। सेबी ने इन्हें 7 कैटेगरी में         बांटा है। जानिए इनकी खासियत और किसमें कितना पैसा निवेश होता है। 

3. नाना पाटेकर के निधन से सदमे में बॉलीवुड! रजनीकांत से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक, जानें किसने क्या कहा
 
नाना पाटेकर के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रजनीकांत, मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल और रवि किशन समेत कई हस्तियों ने उन्हें याद किया। किसी ने पुरानी दोस्ती का जिक्र किया तो कोई खबर सुनकर हैरान रह गया। जानिए किस सितारे ने क्या कहा।
 
4. अभी लॉन्च भी नहीं हुई और Mercedes-Benz की इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए उमड़े ग्राहक! देखें शानदार तस्वीरें 

Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक SUV ने भारत में लॉन्च से पहले ही ग्राहकों का ध्यान खींच लिया है। कंपनी के मुताबिक, सिर्फ 36 घंटे में 650 से ज्यादा लोगों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। खास बात यह है कि इस लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV को भारत में ही तैयार किया जाएगा। जानिए कब होगी इसकी एंट्री और तस्वीरों में देखिए इसकी खासियतें। 

5. लाइफ इंश्योरेंस के आंकड़ों ने चौंकाया! डेथ क्लेम पर सिर्फ 7% भुगतान, बाकी पैसा कहां गया? IRDAI की रिपोर्ट में खुलासा
 
लाइफ इंश्योरेंस खरीदते समय लोग अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के बारे में सोचते हैं। लेकिन IRDAI के आंकड़े बीमा कंपनियों के भुगतान की एक चौंकाने वाली तस्वीर दिखाते हैं। कुल भुगतान में डेथ क्लेम की हिस्सेदारी सिर्फ 7% रही, जबकि पॉलिसी सरेंडर का हिस्सा कहीं ज्यादा था। आखिर ग्राहक अपनी पॉलिसी बीच में क्यों छोड़ रहे हैं? जानिए पूरी रिपोर्ट।

Read more!
Advertisement