Top 5 Stories: सोनम वांगचुक की सरकार को चेतावनी, दिल्ली में यात्री परेशान, फ्लाईदुबई पायलट पर हमले की NIA जांच समेत पढ़ें ये पाँच बड़ी खबरें
आज की बड़ी खबरों में सोनम वांगचुक की सरकार को चेतावनी, CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने और इंटरनेट बंद होने से यात्रियों की परेशानी शामिल है। वहीं, फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर हमले की NIA जांच, JioBlackRock Flexicap फंड के पोर्टफोलियो में बदलाव और SUV बिक्री में Hyundai Creta का दबदबा भी चर्चा में है। जानिए BTBazaar की Top 5 Stories में क्या है खास।

1. 'देश में अघोषित आपातकाल'... सोनम वांगचुक ने जताई नाराजगी, हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई पर दी चेतावनी
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर बढ़े राजनीतिक तनाव के बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बड़ा बयान दिया है। कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सरकार को रविवार तक का समय दिया है। वांगचुक ने देश की स्थिति को 'अघोषित आपातकाल' बताया है। आखिर उन्होंने अनशन और पदयात्रा की चेतावनी क्यों दी और दिल्ली के प्रदर्शन से दूर रहने की क्या वजह बताई? जानिए पूरी खबर।
2. फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट पर हमले की होगी जांच, केंद्र ने NIA को सौंपी जिम्मेदारी
फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार पर हमले की जांच अब NIA करेगी। ओमानी फर्स्ट ऑफिसर पर विमान को हाईजैक करने या क्रैश कराने की कोशिश का आरोप है। घटना के बाद विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित उतारा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
3. ट्रेनें रद्द, मोबाइल इंटरनेट बंद और UPI भी ठप! दिल्ली में CJP प्रदर्शन के बीच रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्री
दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच रेलवे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक के बाद एक ट्रेनें रद्द होने की घोषणाएं होती रहीं। कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बंद होने से UPI पेमेंट और ट्रेन अपडेट मिलना भी मुश्किल हो गया। आखिर रेलवे ने इतनी ट्रेनें क्यों रद्द कीं और स्टेशन पहुंचे यात्रियों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ा?
4. JioBlackRock Flexicap का दांव, Redington और Apollo Hospitals समेत 19 शेयर जोड़े
JioBlackRock Flexicap फंड ने सितंबर 2026 में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करते हुए 19 नए शेयर जोड़े और 18 से पूरी तरह बाहर निकल गया। साल की शुरुआत से फंड ने 6.67% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। जानिए किन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी और कैसा रहा फंड का प्रदर्शन।
5. SUV खरीदने वालों की पहली पसंद Creta, सितंबर में Victoris समेत इन गाड़ियों की रही धूम
सितंबर में SUV खरीदने वालों की पहली पसंद Hyundai Creta बनी रही, जबकि Maruti Suzuki Victoris ने दूसरा स्थान हासिल किया। Kia Seltos और Grand Vitara भी टॉप लिस्ट में शामिल रहीं। वहीं Tata Sierra की बिक्री ने भी बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। जानिए सितंबर में किस SUV की कितनी यूनिट्स बिकीं और कौन पीछे रह गया।