पंजाब में तेज रफ्तार Tata Tiago EV का कहर: कई वाहनों को मारी टक्कर 5 लोग घायल

पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार Tata Tiago EV के बेकाबू होने से बड़ा हादसा हो गया। CCTV फुटेज में कार कई वाहनों को टक्कर मारती दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार करीब 100 kmph की रफ्तार से चल रही थी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर
लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर

In Short

  • लुधियाना में तेज रफ्तार Tata Tiago EV कई वाहनों से टकराई।
  • हादसे में पांच लोग घायल हुए, बाइक सवार गंभीर रूप से उछला।
  • पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

By Shakshi:

पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार Tata Tiago EV के बेकाबू होने से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कार कई वाहनों से टकराती हुई नजर आ रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार करीब 100 kmph की रफ्तार से चल रही थी। अचानक नियंत्रण खोने के बाद कार ने सबसे पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 15 फीट हवा में उछल गया, तीन बार पलटा और लगभग 30 फीट दूर सड़क पर जा गिरा।

इसके बाद भी कार नहीं रुकी और आगे बढ़ते हुए दो ई-रिक्शा और सामने से आ रही एक Activa को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण एक ई-रिक्शा पूरी तरह पलट गया।

हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी ई-रिक्शा चालक जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि घटना शाम करीब 4 बजे हुई। उनके मुताबिक, कार पहले बाइक से टकराई और फिर एक अन्य ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह तेज रफ्तार थी।

हादसे में कार चालक जतिंदर पाल सिंह को भी मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि उनके ई-रिक्शा में मौजूद दो यात्री सुरक्षित रहे।

घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और Tata Tiago EV को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की रफ्तार से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Read more!
Advertisement