सफर में भी होली का स्वाद! ट्रेन में बैठे-बैठे ऑर्डर करें गुजिया, पुआ और पूरन पोली; स्विगी ने की खास तैयारी
यह सर्विस पूर्व में गुवाहाटी से लेकर पश्चिम में राजकोट तक और उत्तर में पठानकोट से लेकर दक्षिण में तिरुनेलवेली तक फैल गई है। होली से पहले किए गए इस विस्तार से अब यात्रियों को उनकी ट्रेन की सीट पर फ्रेश गुजिया और मिठाई मिलेंगी।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म, स्विगी (Swiggy) ने IRCTC के साथ अपने पार्टनरशिप को और मजबूत किया है। पिछले साल फरवरी तक कंपनी केवल 70 स्टेशनों पर खाना डिलीवर करती थी, वहीं Swiggy ने बताया है कि वो अब 152 स्टेशनों पर अपनी सर्विस देगी।
यह सर्विस पूर्व में गुवाहाटी से लेकर पश्चिम में राजकोट तक और उत्तर में पठानकोट से लेकर दक्षिण में तिरुनेलवेली तक फैल गई है। होली से पहले किए गए इस विस्तार से अब यात्रियों को उनकी ट्रेन की सीट पर फ्रेश गुजिया और मिठाई मिलेंगी।
होली पर स्विगी की खास तैयारी
स्विगी ने बताया कि वो अपने 'ट्रेन फ्रेंडली' मेन्यू को और बेहतर बना रहा है। यात्रियों की हिस्ट्री और डेटा की मदद से कंपनी ने रेलवे में मिलने वाले 40 सबसे लोकप्रिय खानों की एक नई लिस्ट बनाई है, जिसमें भारत के हर हिस्से का ध्यान रखा गया है।
अब होली के अवसर पर कंपनी अपना खास 'होली स्पेशल मेन्यू' लाई है, जिसमें कई तरह की मिठाइयां और गुजिया शामिल हैं। Swiggy के पास 'Train Friendly Dishes' नाम का एक खास सेक्शन भी है। कंपनी डेटा के जरिए यह पता लगाती है कि यात्रियों को कौन से व्यंजन सबसे ज्यादा पसंद हैं, ताकि वही विकल्प उनके सामने पहले आएं। होली के दौरान ऐप पर एक खास 'विजेट' दिखेगा, जिसमें गुझिया जैसे विकल्प होंगे।
स्विगी के वाइस प्रेसिडेंट दीपक मालू ने बताया कि खाना यात्रा का एक जरूरी हिस्सा है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह अच्छी क्वालिटी का खाना कम से कम समय में लोगों तक पहुंचाकर उनकी यात्रा को आरामदायक बना सके। उन्होंने कहा कि होली की भीड़ के समय हमने इटारसी और खड़गपुर जैसे क्षेत्रीय स्टेशनों पर भी अपनी पकड़ मजबूत की है। आज जब लाखों लोग ट्रेनों की मदद से अपने घर लौट रहे हैं, ऐसे में स्विगी उन्हें सफर में घर जैसा खाना देकर घर के स्वाद की याद दिलाएगा।
सिटी बेस्ट रेस्टोरेंट्स से साझेदारी
स्विगी ने 'City Best' रेस्टोरेंट्स के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि वे 152 स्टेशनों पर लोकल और अच्छे रेस्टोरेंट्स की मदद से खाना डिलीवर कर सकें। इसकी मदद से लोगों को भरोसा रहेगा कि वे कहां से खाना ऑर्डर कर रहे हैं। इस नए फीचर का असर अभी से दिखने लगा है, जहां हर 4 में से 1 व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर रहा है।
बदल रही लोगों की पसंद
अपने सर्वे में स्विगी ने बताया कि भारत में आज खाने का को लेकर यात्रियों का नजरिया बदल रहा है। आज लोग अपनी कम्फर्ट को ज्यादा महत्व देते हैं। सफर करने वाले लोग खाने की साफ-सफाई और उसकी विश्वसनीयता को सबसे जरूरी मानते हैं। दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों का योगदान इसमें 15 प्रतिशत है, जबकि बाकी मांग छोटे शहरों से आ रही है।
स्विगी से कैसे करें ट्रेन में ऑर्डर?
अगर आप भी स्विगी ऐप की मदद से ट्रेन में खाना ऑर्डर करना चाहते हैं, तो आपको बस ऐप पर जाकर 'Train' सर्च करना होगा। इसकी मदद से आप अपनी यात्रा के दौरान सीट पर बैठे-बैठे ही मनपसंद खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
कंपनी ने बताया है कि वो होली के सफर को और भी खुशनुमा बनाने के लिए यात्रियों को 28 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच गुजिया, पुआ और पूरन पोली जैसे खास पकवानों का ऑर्डर दे सकते हैं, जो उन्हें एकदम ताजा डिलीवर किए जाएंगे। साथ ही, यात्री 399 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 125 रुपये की फ्लैट छूट का फायदा भी उठा सकते हैं।