Swiggy और Sulabh International की साझेदारी, डिलीवरी पार्टनर्स को मिलेगा नई सुविधा

Swiggy ने Sulabh International के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के बाद फूड डिलीवरी पार्टनर्स को फ्री शौचालय इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

Advertisement
Swiggy CEO Rohit Kapoor highlighted that effective teams are constructed around people, not just qualifications.
Swiggy CEO Rohit Kapoor highlighted that effective teams are constructed around people, not just qualifications.

By BT बाज़ार डेस्क:

भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कंजयूमेबल प्लेटफॉर्म Swiggy ने Sulabh International के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह घोषणा Swiggy Sustainability Summit 2025 के दौरान की गई। इससे मुंबई, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली-एनसीआर के डिलीवरी पार्टनर्स को फायदा होगा। इस साझेदारी के तहत Swiggy के डिलीवरी पार्टनर्स Sulabh Shauchalya का फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकेके लिए उन्हें सिर्फ Swiggy ऐप पर अपनी रजिस्ट्रेशन को शो करना होगा। 

Swiggy फ्यूचर प्लानिंग

Swiggy ने 8 प्रमुख सेक्टर में अपनी स्थिरता प्रतिबद्धताओं की घोषणा की। Swiggy Sustainability Summit 2025 में कंपनी ने बताया कि वर्ष 2030 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) डिलीवरी बेड़ा अपनाएगी। साथ ही, हर साल अपनी ऑपरेशन्ल सीरीज में 25% तक वेस्ट को कम करने का संकल्प लिया है।

Swiggy ने यह भी घोषणा की कि वह 2025 तक सभी स्थानीय रूप से उपलब्ध एग्री प्रोडक्ट को 100% स्वदेशी सोर्स से खरीदेगा, इससे किसानों को फायदा होगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Swiggy Serves: 100 मिलियन मुफ्त भोजन देने का लक्ष्य

Swiggy ने जनवरी 2025 में Swiggy Serves नामक पहल शुरू की थी। इसका उद्देश्य फूड वेस्टेज को कम करना और भूखमरी का समाधान निकालना है। इसके तहत कंपनी 2030 तक 100 मिलियन मुफ्त भोजन वितरित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस लक्ष्य के लिए Swiggy ने Robin Hood Army के साथ भी साझेदारी की है, ताकि रेस्टोरेंट्स में बचा हुआ खाना जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।

Swiggy के MD & Group CEO श्रीहर्षा माजेती ने कहा कि Swiggy की शुरुआत 11 साल पहले एक कंज्यूमर-केंद्रित प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी, लेकिन अब हमारी जिम्मेदारी इससे कहीं ज्यादा है। हमारा गोल केवल बेहतर सर्विस देना नहीं, बल्कि एक अच्छे फ्यूचर का निर्माण करना भी है। हम तकनीक और इनोवेशन के जरिये समाज और पर्यावरण के लिए बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं।

Swiggy Food Marketplace के CEO रोहित कपूर ने डिलीवरी पार्टनर्स की भलाई पर जोर देते हुए कहा कि हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स के लाइफ को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। लंबे घंटों तक ट्रैफिक और मौसम की चुनौतियों का सामना करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स के लिए स्वच्छता सर्विस तक पहुंच बेहद जरूरी है। Sulabh International के साथ हमारी साझेदारी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Sulabh International के अध्यक्ष कुमार दिलीप ने कहा कि Swiggy का यह कदम उनके लाखों डिलीवरी पार्टनर्स की गरिमा और सर्विस कोसुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस साझेदारी के तहत Swiggy के डिलीवरी पार्टनर्स को देशभर के Sulabh शौचालय मुफ्त में उपयोग करने का अवसर मिलेगा। यह सहयोग हमें स्वच्छ और रहने योग्य शहरों के निर्माण में मदद करेगा।

बता दें कि Sulabh International भारत में सार्वजनिक शौचालयों की स्थापना और स्वच्छता सुधार के लिए जानी जाती है। संगठन को पद्म भूषण, मैग्सेसे अवार्ड, गांधी शांति पुरस्कार और स्टॉकहोम वाटर प्राइज जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं।
 

Read more!
Advertisement