Tom Holland की Spider-Man ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, भारत में 516 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा दूसरे हफ्ते में भी बना हुआ है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 516 करोड़ रुपये पार कर चुका है, जबकि दुनियाभर में कमाई 1.67 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। अब सवाल है कि फिल्म आगे और कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी।

Advertisement

In Short

  • Spider-Man Brand New Day का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 516.02 करोड़ रुपये के पार पहुंचा।
  • फिल्म ने भारत में अब तक 431.61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
  • दुनियाभर में फिल्म की कमाई 1.67 बिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है।

By Gaurav Kumar:

Spider Man Box Office Collection: टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 516 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 1.67 बिलियन डॉलर हो चुकी है।

भारत में 431 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में अब तक 431.61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 516.02 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

14वें दिन रिपोर्ट लिखे जाने तक फिल्म ने भारत में करीब 0.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, दिन आगे बढ़ने के साथ इस आंकड़े में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

पहले हफ्ते में कमाए 334 करोड़ रुपये

फिल्म ने पहले दिन ही 60.60 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई 49.35 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन फिल्म ने 70.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 77.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: रेलवे के 15 बड़े स्टेशनों की बदलने वाली है तस्वीर, जानें दिल्ली के कौन से स्टेशन हैं शामिल

इसके बाद वीकडेज में कमाई कुछ धीमी हुई। पांचवें दिन 23.80 करोड़ रुपये, छठे दिन 21.75 करोड़ रुपये और सातवें दिन 17 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 334.75 करोड़ रुपये पहुंच गया था।

दूसरे वीकेंड पर फिर बढ़ी कमाई

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा। आठवें दिन 14.25 करोड़ रुपये, नौवें दिन 15 करोड़ रुपये, दसवें दिन 31 करोड़ रुपये और 11वें दिन 34.70 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

इसके बाद 12वें दिन फिल्म ने 7.60 करोड़ रुपये और 13वें दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

दुनियाभर में 1.67 बिलियन डॉलर पार

फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन भी तेजी से बढ़ा है। सैकनिल्क के मुताबिक, 12 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1.67 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजारों से करीब 1.01 बिलियन डॉलर आए हैं।

चीन में फिल्म ने लगभग 186.6 मिलियन डॉलर और नॉर्थ अमेरिका में करीब 610 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है। फिल्म ने 'द एवेंजर्स' के करीब 1.52 बिलियन डॉलर के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

सैकनिल्क के अनुमान के मुताबिक, अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2.5 से 2.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

Read more!
Advertisement