दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट 6 घंटे से ज्यादा लेट रहने के बाद हुई रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में देरी के बाद 180 से ज्यादा पैसेंजर्स घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे। अपडेट नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ी और हालात तनावपूर्ण हो गए। आखिर फ्लाइट क्यों कैंसल हुई, पैसेंजर्स ने क्या आरोप लगाए और एयरलाइन ने क्या जवाब दिया, पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • दिल्ली-पुणे की SpiceJet फ्लाइट SG 939 टेक्निकल इश्यू के बाद कैंसल हुई।
  • 180 से ज्यादा पैसेंजर्स छह घंटे से अधिक समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।
  • SpiceJet ने प्रभावित पैसेंजर्स के लिए एडिशनल फ्लाइट का अरेंजमेंट किया।

By Gaurav Kumar:

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में देरी के कारण पैसेंजर्स को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट को लेकर सही जानकारी नहीं मिलने से एयरपोर्ट पर हंगामे जैसे हालात बन गए।

आखिर फ्लाइट में देरी क्यों हुई, पैसेंजर्स ने क्या आरोप लगाए और एयरलाइन ने क्या जवाब दिया, आइए पूरी बात जानते हैं।

छह घंटे से ज्यादा चला इंतजार

यह मामला 27 जुलाई की रात स्पाइसजेट की दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट SG 939 का है। फ्लाइट का तय डिपार्चर टाइम रात 9:15 बजे था, जबकि बोर्डिंग का समय रात 8:45 बजे रखा गया था।

पैसेंजर्स का कहना है कि फ्लाइट समय पर रवाना नहीं हुई और उन्हें छह घंटे से ज्यादा समय तक एयरपोर्ट के अंदर इंतजार करना पड़ा। करीब 180 से ज्यादा पैसेंजर रात करीब 3:30 बजे तक फ्लाइट को लेकर परेशान रहे।

टेक्निकल इश्यू के बाद फ्लाइट कैंसल

स्पाइसजेट के मुताबिक, फ्लाइट में पहले टेक्निकल इश्यू सामने आया था। इसी कारण फ्लाइट को डिले किया गया। हालांकि, बाद में स्थिति ठीक नहीं होने पर एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसल करने का फैसला लिया।

पैसेंजर्स ने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय तक यह साफ नहीं बताया गया कि फ्लाइट रवाना होगी या कैंसल कर दी जाएगी। लगातार देरी और सही अपडेट नहीं मिलने के कारण लोगों का गुस्सा बढ़ गया।

पैसेंजर्स और स्टाफ के बीच हुई बहस

एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे पैसेंजर्स और स्पाइसजेट स्टाफ के बीच तनाव बढ़ने लगा। कुछ पैसेंजर्स ने एयरलाइन पर खराब मैनेजमेंट और सही कम्युनिकेशन नहीं करने का आरोप लगाया। हालात संभालने के लिए बाद में सिक्योरिटी स्टाफ को बुलाना पड़ा।

पैसेंजर्स का कहना था कि रात 2 बजे से 3:30 बजे के बीच भी उन्हें फ्लाइट के स्टेटस को लेकर कोई साफ अपडेट नहीं दिया गया। इस दौरान खाने-पीने का भी सही अरेंजमेंट नहीं किया गया।

डायबिटिक पैसेंजर की बिगड़ी हेल्थ कंडीशन

पैसेंजर रमेश चंद सोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बोर्डिंग पास की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने डीजीसीए, प्रधानमंत्री कार्यालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मामले में दखल देने की अपील की।

सोनी ने बताया कि वह डायबिटिक हैं और लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने के कारण उनकी हेल्थ कंडीशन खराब हो गई। उन्होंने कहा कि अगर विमान सुरक्षित नहीं था, तो फ्लाइट को समय पर कैंसल करके दूसरा अरेंजमेंट किया जाना चाहिए था।

स्पाइसजेट ने अरेंज की दूसरी फ्लाइट

स्पाइसजेट के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि टेक्निकल इश्यू के कारण फ्लाइट पहले डिले हुई और बाद में कैंसल करनी पड़ी। सभी प्रभावित पैसेंजर्स की परेशानी कम करने के लिए एयरलाइन ने एक एडिशनल फ्लाइट का अरेंजमेंट किया। कंपनी ने पैसेंजर्स को हुई परेशानी पर अफसोस भी जताया।

Read more!
Advertisement