दादा का पोस्टर रिलीज होते ही मचा बवाल, सौरव गांगुली का रोल निभाने वाले राजकुमार राव को यूजर्स ने किया ट्रोल
सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ का पहला पोस्टर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। राजकुमार राव लॉर्ड्स वाले आइकॉनिक अंदाज में नजर आए, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके लुक और कास्टिंग को लेकर सवाल उठा दिए। पढ़ें पूरी खबर।

In Short
- सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ का पहला पोस्टर रिलीज हुआ।
- पोस्टर में राजकुमार राव लॉर्ड्स वाले आइकॉनिक लुक में दिखे।
- फर्स्ट लुक आते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई।
Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। उनकी बायोपिक फिल्म ‘दादा’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभाते नजर आएंगे। पोस्टर सामने आते ही फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है।
लॉर्ड्स वाले आइकॉनिक अंदाज में दिखे राजकुमार राव
फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव सौरव गांगुली के सबसे मशहूर अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वह लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने नीले रंग की क्रिकेट ट्राउजर पहनी है और हाथ में टीम इंडिया की जर्सी लहराते नजर आ रहे हैं।
यह वही यादगार पल है, जब साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टी-शर्ट लहराई थी। यह पल भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे चर्चित पलों में गिना जाता है और इसी अंदाज ने गांगुली की पहचान को और मजबूत कर दिया था।
पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन
पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आने लगी। कई फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड दिखे, लेकिन कई यूजर्स ने राजकुमार राव के लुक को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा कि यह क्या मजाक है, चैटजीपीटी इससे अच्छा एडिट कर देता। दूसरे यूजर ने कहा कि इस रोल में कोई और एक्टर ज्यादा सही लगता। वहीं एक यूजर ने पोस्टर को फोटोशॉप जैसा बताया।
कुछ लोगों ने तो पोस्टर हटाने तक की मांग कर दी। हालांकि, कई फैंस का मानना है कि सिर्फ पोस्टर देखकर किसी एक्टर को जज करना जल्दबाजी होगी। अब सभी की नजर फिल्म के टीजर और राजकुमार राव के ट्रांसफॉर्मेशन पर टिकी है।
फिल्म में क्या दिखाया जाएगा?
‘दादा’ सौरव गांगुली की जिंदगी पर आधारित बायोपिक है। फिल्म में उनके बचपन से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही टीम इंडिया को नई पहचान दिलाने और क्रिकेट इतिहास के कई यादगार पलों को भी बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हो सकती है तो 'सतलुज' क्यों नहीं? फिल्म हटाने पर भड़के फिल्म के को-राइटर निरेन भट्ट
राजकुमार राव पहली बार किसी क्रिकेटर का किरदार निभाते दिखेंगे। माना जा रहा है कि इस रोल के लिए उन्होंने अपने लुक और बॉडी लैंग्वेज पर खास मेहनत की है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।