Shaktimaan से Shaka Laka Boom Boom तक, अब OTT पर देखें अपने फेवरेट शोज
शक्तिमान से लेकर शाका लाका बूम बूम तक, बचपन के कई यादगार टीवी शो अब OTT पर स्ट्रीम हो रहे हैं। अगर पुरानी यादें फिर से ताजा करना चाहते हैं, तो जानिए कौन-से शो किस प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर।

In Short
- Shaktimaan, Shaka Laka Boom Boom और Shararat जैसे बचपन के पसंदीदा शो अब OTT पर उपलब्ध हैं।
- Sarabhai vs Sarabhai, Hum Paanch, Dekh Bhai Dekh और Malgudi Days भी अब अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं।
अगर आपका बचपन 90 के दशक या 2000 के शुरुआती सालों में बीता है, तो आपके लिए खुशखबरी है। उस समय के कई ऐसे टीवी शो, जिन्हें लोग आज भी नहीं भूले हैं, अब OTT प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं। इन शोज को देखकर आप एक बार फिर अपने बचपन की यादों में खो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से पुराने और पसंदीदा शो अब OTT पर उपलब्ध हैं।
शक्तिमान
इंडियन टेलीविजन का पहला सुपरहीरो शक्तिमान आज भी लोगों के दिलों में बसता है। इस शो में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का किरदार निभाया था। यह शो सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं था, बल्कि बच्चों को अच्छी बातें और सही रास्ता अपनाने की सीख भी देता था। अब यह शो आप Prime Video पर देख सकते है।
शरारत
शरारत एक मजेदार फैमिली शो था। इसकी कहानी जिया नाम की एक लड़की की है, जो एक जादुई परिवार से होती है। उसके घर में हर किसी के पास जादुई ताकत होती है, जिससे रोज नई-नई मजेदार घटनाएं होती हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इस शो को खूब पसंद करते थे। अब आप इसे JioHotstar पर देख सकते हैं।
शाका लाका बूम बूम
शाका लाका बूम बूम बच्चों का सबसे पसंदीदा शो था। इसकी कहानी संजू नाम के एक लड़के की है, जिसके पास एक जादुई पेंसिल होती है। वह पेंसिल से जो भी बनाता है, वह सच हो जाता है। इसी जादुई पेंसिल की वजह से शो में कई मजेदार और रोमांचक घटनाएं होती हैं। अब आप इसे JioHotstar पर देख सकते हैं।
साराभाई वर्सेस साराभाई
अगर आपको हंसाने वाले शो पसंद हैं, तो साराभाई वर्सेस साराभाई जरूर याद होगा। इस शो में माया साराभाई और उनकी बहू मोनिशा की मजेदार नोकझोंक लोगों को खूब हंसाती थी। इसकी शानदार कॉमेडी और यादगार किरदारों की वजह से यह शो आज भी लोगों का पसंदीदा है। अब आप इसे JioHotstar पर देख सकते हैं।
हम पांच
हम पांच एक मजेदार फैमिली कॉमेडी शो था। इसमें आनंद माथुर और उनकी पांच अलग-अलग स्वभाव वाली बेटियों की कहानी दिखाई गई थी। घर में होने वाली उनकी रोज की मस्ती और मजेदार घटनाएं लोगों को खूब हंसाती थीं। अगर आप इसे फिर से देखना चाहते हैं, तो यह ZEE5 पर उपलब्ध है।
देख भाई देख
देख भाई देख एक मजेदार फैमिली शो था। इसमें एक बड़े परिवार की रोज की जिंदगी, छोटी-छोटी बातें और मजेदार घटनाएं दिखाई गई थीं। पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने लायक यह शो आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। अब आप इसे Prime Video पर देख सकते हैं।
फिर से जीएं बचपन की यादें
अगर इन शोज को देखकर आपका बचपन बीता है, तो अब इन्हें दोबारा देखने का मौका है। ये सभी सुपरहिट शो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जहां आप परिवार के साथ बैठकर पुरानी यादों को फिर से जी सकते हैं।