आईपीएल की बढ़ती वैल्यू पर संजीव गोयनका ने जय शाह को दिया श्रेय, ललित मोदी का तीखा पलटवार

संजीव गोयनका ने आईपीएल की बढ़ती वैल्यू का श्रेय जय शाह को दिया, जिस पर ललित मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। हालिया महंगी फ्रेंचाइज बिक्री के बीच यह विवाद सामने आया, जहां आईपीएल की सफलता को लेकर क्रेडिट की बहस छिड़ गई है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

उद्योगपति और आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बढ़ती वैल्यू को लेकर पूर्व बीसीसीआई सचिव और मौजूदा आईसीसी चेयरमैन जय शाह की तारीफ की जिस पर IPL के फाउंडर ललित मोदी (Lalit Modi) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हालिया बिक्री ₹15,000 करोड़ और ₹16,000 करोड़ से ऊपर में हुई है।

गोयनका बोले- IPL की वैल्यू ‘सिस्टम’ से बनी

गोयनका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि IPL की असली ताकत उसका स्ट्रक्चर में है- खासकर ब्रॉडकास्ट और डिजिटल राइट्स का मॉडल और मजबूत गवर्नेंस। उनके मुताबिक ब्रांड्स को प्रीमियम निवेश का भरोसा इसी सिस्टम से मिला, और इसका बड़ा श्रेय जय शाह की सोच को जाता है।

उन्होंने कहा कि भारत की स्पोर्ट्स इकॉनमी $2 अरब से आगे निकल चुकी है और अब खेल को वैश्विक स्तर पर वैल्यू मिल रही है। उन्होंने कहा कि जो बदलाव पहले अमेरिका और यूरोप में दिखा, अब एशिया खासतौर पर भारत में दिख रहा है।

स्पॉन्सरशिप से इक्विटी तक का सफर

गोयनका के अनुसार, क्रिकेट में स्पॉन्सरशिप अब सिर्फ लोगो तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में बदल गई है। खिलाड़ी भी अब सिर्फ ब्रांड एंबेसडर नहीं, बल्कि इक्विटी स्टेक बना रहे हैं। उन्होंने महिला क्रिकेट के उभार को भी बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया।

ललित मोदी का पलटवार

गोयनका के इस बयान पर IPL के संस्थापक ललित मोदी ने सीधा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा, “You serious - you are a clown”।

मोदी का मानना है कि IPL की नींव और शुरुआती सफलता का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भी उनका समर्थन किया और कहा कि लीग की असली शुरुआत और विजन ललित मोदी का ही था।

माल्या ने भी याद किया पुराना दौर

इसी बीच विजय माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री के बाद अपने शुरुआती निवेश को याद किया। उन्होंने कहा कि 2008 में जब उन्होंने टीम खरीदी थी, तब इसे 'vanity project' कहा गया था। माल्या ने Virat Kohli को चुनने की याद भी साझा की और कहा कि RCB हमेशा उनके 'DNA का हिस्सा' रहेगा।

Read more!
Advertisement