Galaxy S26 सीरीज में 27 अगस्त को जुड़ सकता है नया फोन! कैमरा और AI फीचर्स पर नजर - ऐसे देख सकेंगे लाइव इवेंट

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Samsung 27 अगस्त को अपने Galaxy परिवार में नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। फोन का आधिकारिक नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसमें Galaxy S26 जैसे कैमरा और AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर और कीमत से जुड़ी अहम जानकारी भी चर्चा में है।

Advertisement
Samsung Galaxy S26 FE
Samsung Galaxy S26 FE is expected to debut at the company’s August 27 Galaxy event.

In Short

  • Samsung का नया Galaxy फोन 27 अगस्त को लॉन्च होगा, हालांकि कंपनी ने अभी इसका आधिकारिक नाम नहीं बताया है।
  • फोन में 50MP मेन कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
  • Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट, 4,900mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

By Gaurav Kumar:

Samsung अपनी Galaxy S26 सीरीज में एक और स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने फोन का आधिकारिक नाम नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसे Galaxy S26 FE कहा जा रहा है। नए डिवाइस में Galaxy S26 से प्रेरित कैमरा और AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

27 अगस्त को Galaxy इवेंट

Samsung ने 19 अगस्त को Galaxy इवेंट का ऐलान किया था। लॉन्च इवेंट 27 अगस्त 2026 को शाम 5:30 बजे IST से शुरू होगा। भारतीय यूजर्स इसे Samsung.com और Samsung India के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे।कंपनी का कहना है कि नया फोन Galaxy S26 के कैमरा और AI अनुभव को सीरीज के एक और मॉडल तक पहुंचाएगा। इसमें Samsung का लेटेस्ट One UI सॉफ्टवेयर भी मिलेगा। हालांकि, Galaxy S26 FE नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

डिस्प्ले और कैमरे में क्या मिल सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 FE में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले, Full HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में फ्लैट स्क्रीन, एल्युमिनियम फ्रेम और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है। इसकी मोटाई करीब 7.4mm हो सकती है।कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। फ्रंट में 12MP कैमरा दिया जा सकता है।

Exynos 2500 और 4,900mAh बैटरी की उम्मीद

फोन में Exynos 2500 चिपसेट और 4,900mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। डिवाइस को IP68 रेटिंग भी मिल सकती है।AI फीचर्स में Horizontal Lock, My FanCam और Audio Eraser शामिल हो सकते हैं। फोन को सात साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की भी चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 कीमत पर अब भी सस्पेंस

Samsung ने कीमत और बाजार में उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। Blueberry, Graphiteऔर Pistachio कलर विकल्पों की चर्चा है। इन सभी जानकारियों पर आधिकारिक मुहर 27 अगस्त के इवेंट में लग सकती है।

Read more!
Advertisement