टेस्ट मैच से ले लिया सन्यास, भारतीय टीम के कप्तान के पास करोड़ों की संपत्ति
Rohit Sharma Net Worth: Rohit Sharma ने टेस्ट मैच से सन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने इसकी जानकारी Instagram पर दी। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि रोहित शर्मा के पास कितने करोड़ की संपत्ति है।

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टेस्ट मैच से सन्यास ले लिया है। इस खबर के बाद रोहित शर्मा के फैन्स में मायूसी है। कई डेटा के हिसाब से रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच के 116 इंनिंग्स में 4,301 रन बनाया है। इसमें 12 शतक और 18 अर्ध-शतक शामिल है।
रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा कि मैं आप सभी से एक बात शेयर करना चाहता हूं। मैं टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले रहा हूं। मुझे गर्व है कि मैंने सफेद जर्सी में भारत को रिप्रेजेंट किया। आप सभी के सपोर्ट के लिए बहुत धन्यावाद। हालांकि, मैं ODI में भारत को रिप्रेसेंट करूंगा।
आपको बता दें कि दिसंबर 2024 में रोहित शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। यह टेस्ट मैच Border-Gavaskar Trophy के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था।
कैसी रही रोहित शर्मा की कप्तानी
साल 2022 से पहले इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) थे। वर्ष 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारक ने टोटल 24 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 12 मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि 9 मैच हारी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने World Test Championship 2023 में हार का सामना किया।
रोहित शर्मा के पास है इतने करोड़ की संपत्ति (Rohit Sharma Net Worth)
Sportskeeda की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा के पास 218 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है। रोहित की कमाई का मुख्य सोर्स मैच और ब्रांड इन्डोर्समेंट है। आज के समय में रोहित शर्मा भारत के सबसे अमीर खिलाड़ी () हैं। रोहित शर्मा को 7 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी मिलती है। हर टेस्ट मैच पर रोहित शर्मा को 15 लाख रुपये मिलता है। वहीं,ODI में ₹6 लाख और T20Is में 3 लाख रुपये मिसता है। साल 2024 में रोहित शर्मा ने T20 के फॉर्मेट से रिटायरमेंट ली थी। उन्होंने T20 World Cup जीतने के बाद रिटायरमेंट का एलान किया था।
कई ब्रांड के हैं ब्रांड एम्बेस्डर
रोहित शर्मा कई ब्रांड के एम्बेस्डर हैं। वह Adidas जैसे इंटरनेशनल ब्रांड के भी एम्बेस्डर हैं। इसके अलावा रोहित CEAT और Rasna के फेस भी है। रोहित ने Oral-B India, Swiggy, Ixigo, Max Life Insurance, Hublot, New Era, Aristocrat और IIFL Finance जैसे ब्रांड के साथ भी काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से रोहित शर्मा ब्रांड एन्डोर्समेंट के लिए ₹5 करोड़ की डील करते हैं।
महंगी कारों का है क्लेक्शन (Rohit Sharma car collection)
रोहित शर्मा के पास Lamborghini Urus है जिसकी कीमत ₹4.18 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास ₹1.5 करोड़ कीमत वाली Mercedes-Benz S-Class 350d है। उनकी कार क्लेक्शन में Mercedes GLS 400 D,BMW M5, Range Rover HSE LWB जैसी महंगी कार शामिल हैं। रोहित शर्मा मुंबई के वर्ली एरिया में रहते हैं। उनके वर्ली वाले लग्जरी घर की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है।