₹25 लाख सैलरी और ₹1 करोड़ सेविंग के बाद भी डर, मिडिल क्लास लड़के की कहानी Reddit पर वायरल

Reddit पर एक लड़के का पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में लड़के ने बताया कि उसकी फैमिली के पास 1 करोड़ की सेविंग है, जिसके बाद भी वह फाइनेंशियल तौर पर डरा हुआ है।

Advertisement
The user, earning ₹25 lakh a year, had planned a Dubai trip to mark his parents’ 40th wedding anniversary.
The user, earning ₹25 lakh a year, had planned a Dubai trip to mark his parents’ 40th wedding anniversary.

By Priyanka Kumari:

मुंबई में रहने वाले एक 24 साल के लड़के ने Reddit पर अपनी कहानी शेयर की जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उसकी सालाना सैलरी ₹25 लाख है और उसने अब तक ₹25 लाख सेविंग भी कर ली है। उसके परिवार के पास कुल ₹1 करोड़ की सेविंग है।

लेकिन, जब उसने अपने माता-पिता की शादी की 40वीं सालगिरह पर उन्हें दुबई घुमाने का प्लान बनाया तो उसके पापा ने मना कर दिया।

दुबई ट्रिप का खर्च करीब ₹4 लाख आ रहा था। लेकिन पापा ने कहा कि इतने पैसे खर्च करना सही नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि आगे चलकर शादी करनी होगी, हो सकता है कहीं और शिफ्ट होना पड़े। वहीं, मुंबई जैसे शहर में 2BHK फ्लैट का किराया भी ₹50,000 महीना है। उनका कहना था कि अभी सैलरी अच्छी है, लेकिन कल क्या होगा कोई नहीं जानता।

उसकी ये बात लाखों लोगों को छू गई, क्योंकि बहुत से लोग पहली पीढ़ी के कमाने वाले हैं, जिनके पास पहले से कोई संपत्ति नहीं होती।

AI और नौकरी जाने का डर भी

लड़के के पापा को इस बात की भी चिंता है कि आने वाले समय में AI और नई टेक्नोलॉजी की वजह से नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। आज भले ही जॉब पक्की लग रही हो, लेकिन कल कोई भरोसा नहीं।

इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए। कुछ ने कहा कि उनके पास भी ₹20-25 लाख की सैलरी है, फिर भी वे मानसिक रूप से कभी भी "सिक्योर" महसूस नहीं करते। कई यूजर्स ने लिखा कि भारत में जब तक खुद की कोई प्रॉपर्टी या विरासत नहीं होती, तब तक सिर्फ कमाई से अमीर बनना बहुत मुश्किल है।

Read more!
Advertisement